चंडीगढ़ में एडवाइजर नहीं, अब चीफ सेक्रेटरी होंगे:40 साल बाद गृह विभाग ने बड़ा बदलाव, अब IAS अधिकारियों की संख्या होगी 11

केंद्र सरकार ने 40 साल के बाद चंडीगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। अब प्रशासन के एडवाइजर का पद खत्म कर दिया गया है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी पद सृजित किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में दो आईएएस अधिकारियों के पद बढ़ा दिए हैं। अब अधिकारियों की संख्या 11 हो गई है। चंडीगढ़ बनने के बाद पहले चीफ कमिश्नर का पद हुआ करता था। लेकिन 3 जून 1984 में इस चीज में बदलावा हुआ था। साथ ही चीफ कमिश्नर का पद खत्म कर प्रशासन के एडवाइजर का पद बना दिया था। जबकि अब इस पद को खत्म कर चीफ सेक्रेटरी के रूप में परवर्तित किया गया है। वहीं, जानकारों की मानें तो इस बदलाव से चंडीगढ़ प्रशासनिक सरंचना को और अधिक मजबूत किया सकेंगा। चंडीगढ़ में जो भी अधिकारी सलाहकार के पद पर आता है। वह मुख्य सचिव के पद पर ही होता है। लेकिन यहां पर उन्हें सलाहकार कहा जाता है। इसलिए काफी समय से इस पद की मांग की जा रही थी। अब इस तरह रहेगा यूटी प्रशासन का स्ट्रक्चर चीफ सेक्रेटरी – 1 सेक्रेटरी ( होम) 1 सचिव ( फाइनेंस) 1सेक्रेटरी अर्बन प्लानिंग एंड समार्ट सिटी -1 डिप्टी कमिश्नर -1 ज्वाइंट सेक्रेटरी फाइनेंस 1 एक्साइज कमिश्नर 1 सेक्रेटरी (दो पद) एडिशनल सेक्रेटरी एडिशनल डिप्टी कमिश्नर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *