चाइनीज मांझा की बिक्री और भंडारण करने वालों पर कार्रवाई शुरू, समझाइश भी कर रहे

भास्कर न्यूज । नागौर चाइनीज मांझे से आए दिन हो रहे हादसों को लेकर कलेक्टर ने सख्ताई दिखाई है। कलेक्टर के आदेश के बाद नगर परिषद आयुक्त रामरतन चौधरी व एसडीएम गोविंदसिंह भींचर ने चाइनीज मांझे की रोकथाम को लेकर एक संयुक्त टीम का गठन किया है। शहर में चाइनीज मांझा की खरीद खुदरा बिक्री, भण्डारण, परिवहन तथा उपयोग पर रोक के लिए टीम ने मंगलवार को कार्रवाई शुरू कर दी। गठित दल के संयुक्त तत्वाधान में शहरी क्षेत्र काजियों का चौक, गिनाणी गली, न्यू तेलीवाड़ा, भूतनाथ मंदिर, नया दरवाजा, अहिंसा सर्किल, कुम्हारी दरवाजा, बाजारवाड़ा, शिवबाड़ी चौराहा, खाई की गली आदि स्थानों पर पतंग विक्रेताओं की दुकानों पर जांच की। मौके पर पतंग विक्रेता श्याम सुन्दर तेली व ललित भाटी की दुकान से चाइनीज मांझे की दो लटाई जब्त की तथा मौके पर 700 जुर्माना लगाया गया। आयुक्त चौधरी ने बताया कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर टीम द्वारा खरीद खुदरा बिक्री, भण्डारण, परिवहन नहीं करने की समझाइश भी की। इस दौरान नगर परिषद दल प्रभारी रामेश्वलाल, दल कार्मिक चंदूराम चांगरा, विजय बारासा, दिनेश लोहिया, राजकमल जावा, अशोक बारासा, आकाश बारासा, कार्यवाहक जमादार भाबूराम तथा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय दल से ओमप्रकाश सेन, मनीष गोदारा, अशोक, रामावतार, पंकज व रविन्द्र आदि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *