बिजली कटौती की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने एईएन के प्रति जताई नाराजगी

बैठक में पंचायत समिति सदस्यों व सरपंचों ने गांवों में बिजली कटौती व कम वोल्टेज की समस्याओं व कार्य स्वीकृत होने के बाद भी लंबे समय तक बिजली लाइन स्थापित कर आपूर्ति शुरू नहीं करने आदि मुद्दों को लेकर एईएन के प्रति नाराजगी जताई। एईएन ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में डिमांड के अनुसार अभी 37 ट्रांसफार्मर लगाए जाने बाकी हैं। जल्द ही ये ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके बाद बिजली कटौती व कम वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। बैठक में जल संसाधान विभाग, स्वास्थ्य विभाग व जलदाय विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर पंचायत समिति सदस्यों व सरपंचों ने बैठक में नहीं आने वाले विभाग के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने व उच्चाधिकारियों को इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। बैठक में पंचायत समिति प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह बराड़, विकास अधिकारी भंवरलाल स्वामी, उप प्रधान बृजमोहन यादव, विनोद ताखर, प्रीतम सिंह, सरला, सिमरजीत कौर, बलजीत कौर, लखविंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, सरपंच बलवंत कौर, सरपंच पूनम देवी, सरपंच सीमा, सरपंच दयाराम, कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुशील शर्मा, एक्सईएन बिजली सीताराम जांगिड़, एईएन पुनीत कुलश्रेष्ठ व पंचायत समिति के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें जहां पंचायत समिति सदस्यों व सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित बिजली पानी से संबंधित मुद्दे उठाए। वहीं, सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 के लिए 131.46 करोड़ रुपए के मनरेगा वार्षिक प्लान का अनुमदोन भी किया गया। बैठक में मनरेगा के वर्ष 2025-026 के वार्षिक प्लान के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। जनहित के 7570.97 लाख रुपए के 1243 कार्य, 1907.50 लाख रुपए के 2553 व्यक्तिगत कार्य, 378 लाख रुपए के 35 कार्य समूह कार्यशाला व अन्य कार्य तथा 3290.39 लाख रुपए के 552 कार्य ग्रामीण क्षेत्र में विकास के कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से 131.46 लाख के मनरेगा वार्षिक प्लान का अनुमोदन किया गया। आगामी एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक पंचायत समिति क्षेत्र की 53 पंचायतों में किए जाने हैं। पूर्व में ग्राम पंचायतों की ओर से मनरेगा वार्षिक प्लान के तहत करवाए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव पंचायत समिति में भेजे गए गए थे। इसके बाद इन कार्यों को वार्षिक मनरेगा प्लान में जोड़कर पंचायत समिति स्तर से मनरेगा का वार्षिक प्लान तैयार कर साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों ने यह रखे प्रस्ताव: बैठक में दौलतपुरा सरपंच शिवानी बैरड़ ने नहरबंदी के दौरान पेयजल के लिए पानी की उपलब्धता की समस्या का समाधान करवाने की मांग रखी। तीन वाई सरपंच प्रमोद भादू ने वार्ड 6 में तथा 2 वाई में पेयजल पाइप लाइन नहीं डलवाने का मुद्दा रखा, मिर्जेवाला से पंचायत समिति सदस्य हसन मोहम्मद ने गांव में बरसाती व गंदे पानी की निकासी का मुद्दा उठाते हुए समस्या का समाधान करवाने की मांग रखी, 5 एलएल सरपंच ने वाटरवर्क्स के खराब वाल्व से पानी लीकेज, पंचायत समिति प्रधान ने 7 जैड पाइप लाइन डालने से टूटी सड़कों की मरम्मत करवाने, पंचायत समिति सदस्य सिमरजीत ने मटीली राठान में जनता जल कार्मिकों का बकाया भुगतान करने, पंचायत समिति सदस्य सुभाष सहारण ने जलदाय विभाग से वाटरवर्क्स की एनओसी प्राप्त नहीं होने पर विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *