यात्रियों से चोरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी पकड़े

पाली | अप्रैल में चलती बस में पाली की महिला यात्री के बैग में चीरा लगा 20 लाख रुपए कीमत के 24 तोला सोने के जेवरात चुरा लिए गए थे। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में हरियाणा के हिसार में सक्रिय सांसी गैंग के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि विद्यानगर में रहने वाले जगदीश सिंह राजपुरोहित की पत्नी बस में बैठी थी। रास्ते में सूटकेस में रखे 24 तोला सोने के गहने चोरी कर लिए थे। कोतवाली थाने के कांस्टेबल जितेंद्र बागौरा व महेश की मदद से पुलिस ने राजेन्द्र पुत्र बीरूराम निवासी उगालन, पुलिस थाना बास, हिसार, हरियाणा को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने जींद के सुरेन्द्र पुत्र जहांगीर, हिसार जिले के 37 साल के जोगेन्द्र पुत्र सतबीर को भी गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *