प्रदेश में बिना बच्चों वाले 169 स्कूल बंद, इनमें पाली के पांच

पाली | राजस्थान में सरकार ने 190 स्कूलों को बंद कर दिया है। इनमें 169 स्कूल ऐसे थे, जिनमें बच्चे ही नहीं थे। कुछ स्कूल सुबह-शाम की पारी में चल रहे थे, लेकिन स्टूडेंट्स की संख्या बहुत कम थी। ऐसे 21 स्कूलों को मर्ज किया गया है। ऐसे स्कूलों में जिले के भी 5 स्कूल हैं। जिसमें नामांकन नहीं था। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इन स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। जिन स्कूलों को बंद किया है, उनमें कार्यरत शिक्षकों को अब अन्य स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। जिन स्कूलों को मर्ज किया है, वहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को उस स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा, जिसमें वो मर्ज हुई हैं। स्कूलों में छात्र संख्या शून्य होने पर शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के शून्य छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची शिक्षा निदेशालय को भेजी थी। शून्य छात्र का कारण ये बताया गया कि पास ही दूसरे सरकारी अपर प्राइमरी स्कूल संचालित हो रहे हैं। ये पांच स्कूल, जो बंद होंगे {राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किसान बस्ती मगरी, बाली {रा प्रा स्कूल, बासनी {रा प्रा विद्यालय पीएनटी स्कूल {रा प्रा स्कूल चवडों की ढाणी {रा प्रा स्कूल सेदावरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *