पाली | हेमावास में आयोजित स्व. राजेंद्र सिंह कुम्पावत जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता रामासिया टीम ने गुरडाई को फाइनल में हराकर जीती। गुरडाई टीम ने फाइनल में 12 ओवर में 114 रन बनाए। रामासिया ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत दर्ज की। समापन समारोह का स्वागत उद्बोधन बांगड़ कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुम्पावत ने दिया। अध्यक्षता सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने की। विजेता व उप विजेता टीम को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। आयोजन प्रभारी रविंद्र सिंह कुम्पावत व भवानी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज मनोज गुरडाई, बेस्ट बल्लेबाज सोहन मीणा और बेस्ट बॉलर विक्रम जांगिड़, बेस्ट रैफरी जसवंत सिंह चम्पावत रहे।


