पाली | श्री श्रीयादे माता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में माही बीज 31 जनवरी को प्रजापति महासेना संस्थान पाली की ओर से प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। प्रवक्ता अशोक राठोलिया व सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष भावेश ब्रांधना ने बताया कि मंगलवार को सूरजपोल स्थित श्रीयादे मंदिर में सामूहिक विवाह मार्गदर्शन (सलाहकार समिति) की उपस्थिति में प्रजापति(कुंभकार) समाजबंधुओं व प्रजापति महासेना के पदाधिकारियों, सदस्यों ने पत्रिका का विमोचन किया। 20 जनवरी को 15 जोड़ों का सावा लिखने का कार्यक्रम इंदिरा कॉलोनी स्थित प्रजापति छात्रावास में सुबह 8.15 बजे होगा। समिति उपाध्यक्ष महेंद्र जाजपरा व सचिव प्रवीण लूनिया ने बताया कि 30 जनवरी दोपहर 3.15 बजे श्रीयादे मंदिर से शोभायात्रा के साथ 15 जोड़ो की निकासी निकाली जाएगी। जो गांधी मूर्ति स्थित माली समाज भवन व लखोटिया गार्डन रंगमंच में सम्पन्न होगी। शाम की भोजन प्रसादी, भजन संध्या और श्रीयादे जयंती 2026 की चढ़ावा की बोलियों बोली जाएंगी। श्रीयादे मंदिर सूरजपोल चौताला पाली पट्टी अध्यक्ष भंवरलाल चंदवाडिया, बस्तीमल ब्रांधना, पवन बेतेडिया, नेमाराम मेहरानिया, मंगलाराम थांवलिया, सामूहिक विवाह समिति के संगठन मंत्री नगराज मनोरिया,प्रचार मंत्री राजेंद्र सारडीवाल, प्रवक्ता दिलीप मेहरानिया, व्यवस्थापक नरेश पड़ाया, महासेना संरक्षक दिनेश बांधना सहित समस्त प्रजापति महासेना कार्यकारिणी सदस्य व समाजबंधु उपस्थित थे|


