भास्कर संवाददाता | पाली जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को बांगड़ स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। नरपत दवे, महिपाल सिंह, गुमान सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजन हुआ। संघ के चेयरमैन मूल सिंह भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 8 टीमों के 96 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अध्यक्ष चुन्नीलाल पटेल ने बताया कि निर्णायक के रूप में शिक्षा विभाग के भंवर लाल चौधरी, त्रिलोक, कमल किशोर, प्रेम सिंह रहेंगे। खिलाड़ियों को चिराग मेवाड़ा द्वारा शपथ दिलाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सचिव अजय सिंह, संरक्षक विनोद पुरोहित एवं राजेश दवेरा, अजीज भाई, गोविंद बी चौधरी, भंवर लाल की मुख्य भूमिका रहीं। मंच संचालन कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मेवाड़ा ने किया। यह रहा पहले दिन का परिणाम : सब जूनियर प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राजेश्वर क्लब ने खेतेश्वर क्लब को 5 अंक, किसान केसरी क्लब ने विनायक क्लब को 4 अंक, जगदम्बा क्लब ने राज स्पोर्ट्स रेपड़ावास क्लब को 12 अंक, ख्वाजा साहब क्लब ने जेम्स क्लब को 6 अंक, नेहरु युवा क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब को 8 अंक से हराया। चयन समिति अध्यक्ष भरत झुरिया, सदस्य गोविन्द बी. चौधरी, हितेन्द्र सिंह भाटी द्वारा कोटा में होने वाली 34 वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेंगे।


