उदयपुर में 3 दिन वाटर सप्लाई बाधित:लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा; जानिए- कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

उदयपुर शहर में आज से रविवार तक शहर के कई इलाकों में वाटर सप्लाई बाधित​ होगी। असल में निर्माण कार्य के दौरान लाइन शिफ्टिंग के चलते यह कार्य किया जा रहा है। शहर के पारस तिराहे से पहले से पटेल सर्कल वाली रोड पर उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) की ओर से बनाए जा रहे फ्लाईओवर कार्य के चलते दूधतलाई से पटेल सर्कल पंप हाउस तक आने वाली राइजिंग लाइन की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पटेल सर्कल पंप हाउस पर दो दिन पानी नहीं पहुंचेगा इससे यहां से की जाने वाली सप्लाई शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बाधित रहेगी। शनिवार को की जाने वाली जलापूर्ति सोमवार को और रविवार को की जाने वाली जलापूर्ति मंगलवार को किया जाना संभव होगा। अब जानिए इलाके जहां वाटर सप्लाई प्रभावित होगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *