बूंदी में 10 हजार का इनामी साइबर ठग गिरफ्तार:4 करोड़ की ठगी मामले में 10 महीने से था फरार

बूंदी की साइबर पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय साइबर ठग विशाल मोमतिया को गिरफ्तार किया है।
आरोपी विशाल मोमतिया उर्फ विशाल नामा उर्फ विश्शु लगभग 4 करोड़ रुपए की साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहा था। ‘ऑपरेशन साइबर वज्र प्रहार 2.0’ के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी विशाल मोमतिया कोटा के छावनी क्षेत्र का निवासी है। उस पर राजस्थान सहित नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बृहन मुंबई, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, गुजरात, ओडिशा, तमिलनाडु और झारखंड जैसे विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 4 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही उसके 2 सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *