सरिस्का के दो टाइगर पिछले करीब एक महीने में करीब 10 से ज्यादा बार साथ दिखाई दिए हैं। इसमें टाइग्रेस एसटी-9 और टाइगर एसटी-2304 हैं। दोनों कभी सड़क के बीच में आ बैठते हैं तो कभी टूरिस्ट की जिप्सियों के बीच से निकल जाते हैं। टाइगर-टाइग्रेस को साथ देखकर टूरिस्ट काफी रोमांचित हो उठते हैं। टूरिस्ट की जिप्सी के पास से निकले
सरिस्का में घानका तिराहा के आस-पास गुरुवार शाम को भी दोनों सफारी के ट्रैक से तेजी से निकलते नजर आए। साइटिंग के दौरान टाइगर-टाइग्रेस पर्यटकों की जिप्सियों के बिल्कुल बीच से होकर निकले और आगे बढ़ते ही जोरदार दहाड़ लगाई। बाघ की दहाड़ से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। टाइगर-टाइग्रेस की साइटिंग से सफारी का उत्साह बढ़ा
सफारी के लिए दिल्ली और गुरुग्राम के आए करीब 6 जिप्सियों में सवार लगभग 30 पर्यटकों ने बाघ-बाघिन को देखा। टूरिस्ट ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। लगातार हो रही इस तरह की साइटिंग से सरिस्का में सफारी का उत्साह और बढ़ गया है। इससे पहले दोनों बाघ-बाघिन अलवर जयपुर रोड के बीच में आ बैठे थे। इसके अलावा जंगल में कई बार दोनों साथ-साथ दिख चुके हैं।


