जयपुर के केंद्रीय विद्यालय नंबर 5 में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। अपनी फिटनेस के साथ स्पोर्ट्स पैशन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम और जोश व उत्साह के साथ खेल दिवस मनाया गया। खेल दिवस की शुरुआत स्कूल प्रिंसिपल राघवेंद्र लालसंतानियां ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद फ्लैग राइजिंग के साथ ही चारो सदनों के स्टूडेंट्स ने मार्च पास्ट की। स्कूल कैप्टेन ने विद्यार्थियों को खेल शपथ दिलाई। प्रिंसिपल ने मशाल जलाकर खेल दिवस की विधिवत शुरुआत की घोषणा की। शारीरिक शिक्षक बीपी मीना के नेतृत्व में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इन्होंने जीत हासिल की खेलों में मुख्य आकर्षण बोरा दौड़, जलेबी दौड़, बैलून फोड़ प्रतियोगिताएं रही। बैलून फोड़ में छात्रों में तानिष और छात्राओं में पूर्वी कंवर ने जीत हासिल की। जलेबी दौड़ में छात्रों में भविष्य और छात्राओं में कृति खाजोतिया विजेता रहे। नींबू दौड़ में छात्र हितांश और छात्रा हर्षित ने परचम लहराया। वहीं, जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में छात्र जतिन टैगोर सदन और छात्रा चंद्रांशी रमन सदन ने सवर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग में छात्रों में संकेत टेगोर सदन और छात्रओं में भूमिका शिवाजी सदन ने बाजी मारी। 400 मीटर रिले रेस में बॉयज वर्ग में टैगोर सदन और गर्ल्स में अशोक सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण अपने नाम किया। सभी खेलों में प्राथमिक वर्ग में शिवाजी सदन ने बाजी मारी और माध्यमिक वर्ग में टैगोर सदन ने परचम लहराया। खेल शिक्षक द्वारा विजेताओं की घोषणा के बाद सभी को मेडल दिए गए।


