शहीद वीरनारायण को किया गया याद

भास्कर न्यूज | पटना शहीद वीरनारायण सिंह के 168वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में 10 दिसंबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई पटना ने आदर्श चौक में श्रद्धांजलि सभा और आमजन सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वीरनारायण के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी वीरता और बलिदान को नमन करते हुए की गई। वक्ताओं ने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह न केवल आदिवासी समाज के गौरव हैं, बल्कि वे देश की आजादी और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रेरक प्रतीक भी हैं। आम सभा के दौरान किसानों और नागरिकों से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों, स्थानीय समस्याओं व समाधान की मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने इन मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और जल्द समस्याओं के निराकरण की अपील की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डीएल भास्कर, जिलाध्यक्ष राजाराम जाता, प्रदेश समिति सदस्य शिवमंगल सिंह कोराम, गोपाल कमरो, गोरेलाल कोराम, संजय कुर्रे, रमेश टेकाम, जवाहर यादव, होमचंद पैकरा और मीडिया प्रभारी महंत सिंह मरकाम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर शहीद के पदचिह्नों पर चलने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *