करौली में जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। कोर्ट परिसर स्थित बार संघ सभागार में सुबह से ही अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे है। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष जयेंद्र सिंह और पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बैंसला के बीच सीधा मुकाबला है। निर्वाचन अधिकारी नगेंद्र व्यास की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गई। कुल 194 मतदाता, संघ की नई कार्यकारिणी का चयन करने के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।
मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर तुरंत मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय में उत्सुकता बनी हुई है। बार संघ ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। परिणाम आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संघ की कमान किसके हाथ में जाएगी।


