दर्दनाक हादसा:सीढ़ियों के नीचे बने हौज में गिरा दो साल का मासूम, मौत

आजाद नगर क्षेत्र में दो साल के मासूम की हौज में डूबने से मौत हो गई। वह खेलते-खेलते सीढ़ियों के नीचे बनी हौज में गिर गया। जब बच्चा घर के अंदर और बाहर दिखाई नहीं दिया तो घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब हौज में नजर पड़ी तो वह डूबा हुआ मिला, तब तक वह दम तोड़ चुका था। फिर भी मासूम को निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवनगर में रहने वाले 2 वर्षीय गर्व पिता गोविंद साहू की सोमवार रात हौज में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि गर्व घर पर खेल रहा था। मां किचन में काम कर रही थी। जब उसकी दादी किचन में गई तो पीछे से वह खेलते हुए सीढ़ियों के नीचे बनी हौज पर पहुंचा और ढक्कन सहित हौज में जा गिरा। गर्व के पिता फोटो कॉपी की दुकान पर काम करते हैं। वह उनका इकलौता बेटा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *