विदिशा| रबी फसल बीमा के पंजीयन की तारीख 10 जनवरी तक है। पहले यह 31 दिसंबर तक थी। कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा से जुड़ें और बीमा जरूर कराएं। पीएम फसल बीमा योजना में पटवारी हल्का स्तर पर गेहूं, सरसों व चना फसलों को अधिसूचित किया गया है। रबी सीजन में प्रीमियम दर अनाज, तिलहन, दलहन सभी के लिए बीमित राशि का 1.5 फीसदी या वास्तविक दर जो भी कम हो, वह मान्य होगी। किसान जिस बैंक में खाता है वहां पर, सीएससी सेन्टर या फिर एआईसी के प्रतिनिधि से बीमा करवा सकता है। क्रॉप इंश्योरेंस एप, फसल बीमा पोर्टल पर भी बीमा कराने की सुविधा है।


