भास्कर न्यूज | कोरबा जिला साहू संघ की वर्तमान कार्यकारिणी से नाराज व चुनाव में समाज के 303 आजीवन सदस्यों को मतदान से बाहर करने से नाराज समाज का एक वर्ग नया संगठन खड़ा कर दिया है। जिला महानगर साहू संघ, कोरबा के नाम से सर्वसम्मति से गठित इस संगठन का अध्यक्ष मनकराम साहू व संगठन सचिव मदनगोपाल साहू को बनाया गया है। संरक्षक के रूप में गिरधारी लाल साहू व धनीराम साहू बनाए गए हैं। अन्य पदाधिकारियों में कार्यवाहक अध्यक्ष बालाराम साहू, उपाध्यक्ष पदमिनी साहू व बद्री साहू, सचिव पुनीराम साहू व मीडिया प्रभारी रविन्द्र साहू के साथ कार्यकारिणी के 10 सदस्य शामिल हैं। यह जानकारी बुधवार को जिला महानगर साहू संघ के पदाधिकारियों ने देते हुए बताया कि नया संगठन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने कटिबद्ध है। शिक्षा, व्यवसाय, संस्कृति, संगठन एवं अन्य क्षेत्रों का विकास शामिल है। इसको ध्यान में रखते हुए समाज के वरिष्ठजन, युवाशक्ति एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति में संघ का गठन किया गया। संघ के मीडिया प्रभारी रविन्द्र साहू ने बताया कि जिला साहू संघ कोरबा के चुनाव में नियमविरुध्द, अन्यायपूर्ण, विसंगति से युक्त तहसील का गठन, आजीवन सदस्यों का नाम विलोपन, मनमाने ढंग से आजीवन सदस्यों का नाम जोड़ कर निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित किया किया गया। संगठन की अनियमितता की लगातार प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों, चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारियों से करने के बाद भी समाज के वरिष्ठ व फाउंडर मेंबरों को निर्वाचन के अधिकार से वंचित कर दिया गया। जिसके कारण उन्हें समाज हित में नया संघ बनाने बाध्य होना पड़ा है। इस अवसर पर समाज के दमन साहू, सीपी साहू, दिनेश साहू, कृष्णा साहू, कृपाराम साहू, राधेश्याम साहू, घनश्याम साहू, रामकुमारी, संध्या साहू, सविता, सुमनबाला, शिवकुमारी, आनकी साहू, कमला साहू, खुशबू साहू, रजनी साहू, नंदिनी साहू, अंजू साहू, राधा साहू समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन व समाज के हित में मां कर्मा के समक्ष संकल्पित होकर, पूजा अराधना कर, सत्यता के साथ कार्य करने का निर्णय लिया गया। नव निवार्चित अध्यक्ष मनकराम साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए तन-मन-धन से सहयोग कर संगठन को मजबूत बनाने आह्वान किया।


