रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलटा ट्रैक्टर:2 मजदूरों को गंभीर चोट, 5 घायल; बाइक सवार को बचाने बिगड़ा बैलेंस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार 7 मजदूर घायल हुए है। जिसमें दो को गंभीर और 5 लोगों को मामूली चोट पहुंची है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना में मजदूर ट्रैक्टर के नीचे रेत में दब गए थे। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हुआ है। 2 मजदूरों के पैर में गंभीर चोट जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (12 दिसंबर) की दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ढिमरापुर से उर्दना की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में पुल के पास सामने से आ रही बाइक को देख ट्रैक्टर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पुल से नीचे पलट गई। इससे वाहन से 5 मजदूर दूर फेंका गए और 2 मजदूर रेत के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि 2 मजदूरों के पैर में गंभीर चोट पहुंची और 5 लोग सामान्य रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। रेत में फंसे मजदूरों को निकाला गया रेत में फंसे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश की गई। साथ मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन किसी रामकुमार चंद्रा की है। मामले में आगे की जांच जारी इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि ढिमरापुर रोड पर ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। 7 लोग इसमें सवार थे। 2 को चोट आयी है और उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों का नाम अभी सामने नहीं आया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *