धौलपुर के लोगों के 19 करोड़ रुपए RBI में जमा:नहीं किया गया कोई दावा, कैम्प में अधिकारियों ने दी जानकारी

धौलपुर में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को एक शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों की अदावाकृत वित्तीय संपत्तियों को उन तक पहुंचाना है।
अधिकारियों ने बताया कि धौलपुर जिले के लोगों के 19 करोड़ रुपए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास जमा हैं, जिन पर कोई दावा नहीं किया गया है। विधायक ने बांटे चेक
भारत सरकार ने बैंक जमा, बीमा, डिविडेंड, शेयर, म्यूचुअल फंड और पेंशन सहित अदावाकृत वित्तीय संपत्तियों को उनके वैध दावेदारों तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। यह अभियान अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक चलेगा। धौलपुर में शिविर नगर परिषद टाउन हॉल में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने विभिन्न बैंक योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। 10 रुपए के नए नोटों की गड्डियां भी वितरित की
इस दौरान डीडीएम नाबार्ड कैलाशचंद मीणा और पंजाब नेशनल बैंक के उपमंडल प्रमुख धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि धौलपुर जिले के 19 करोड़ रुपए आरबीआई के डेप्थ फंड में पड़े हैं। लोगों से अपने बंद पड़े खातों में जमा पैसों को निकालने की अपील की गई।
पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक मंगेश कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा संचालित कंप्यूटर डिप्लोमा के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आरबीआई द्वारा किया गया था, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक ने आयोजक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में पुराने पैसों के बदले लोगों को 10 रुपए के नए नोटों की गड्डियां भी वितरित की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *