आज जयपुर से बांद्रा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:महाराष्ट्र-गुजरात रूट पर बढ़ते पैसेंजर्स भीड़ को देखते हुए मदार-बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा सुपरफास्ट का संचालन

राजस्थान के अलग-अलग शहरों से गुजरात और महाराष्ट्र की ओर जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बांद्रा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन अजमेर के मदार से चलकर जयपुर होते हुए बांद्रा पहुंचेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- महाराष्ट्र और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों में पैसेंजर्स की संख्या काफी बढ़ गई थी। इसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेन नंबर 09603, मदार-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल चलाने का निर्णय लिया। यह ट्रेन रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। 09603 मदार-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल
यह ट्रेन 11 दिसंबर, शाम 6:30 बजे मदार से चलेगी। जयपुर स्टेशन पर 8:40 बजे पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होगी। अगली दोपहर 3:35 बजे यह ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रूट में किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। 09604 बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल
यह ट्रेन 12 दिसंबर 2025, शाम 6:20 बजे बान्द्रा टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:40 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। रूट में यह बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 03 सेकंड एसी कोच, 10 थर्ड एसी कोच, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच, 03 स्लीपर (द्वितीय शयनयान) कोच, 02 जनरल (साधारण) कोच, 02 पावर कार शामिल हैं। कोचों की यह संख्या बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए तय की गई है, ताकि राजस्थान से गुजरात और महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को सीट मिलने में आसानी हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *