भरतपुर BDA ऑडिटोरियम के बाहर एक छात्र ने महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति को रोक लिया। छात्र लगातार कुलपति से सवाल अपने एडमिशन को लेकर सवाल कर रहा था। छात्र कुलपति की कार के सामने भी खड़ा हो गया। पुलिस ने विवाद देखा तो, तुरंत सीओ पंकज यादव और कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कुलपति को उनकी कार में बैठाया और रवाना किया। यूनिवर्सिटी पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप छात्र विष्णु सिंह निवासी खेमरा गांव ने बताया कि पिछले तीन सालों से यूनिवर्सिटी के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं। पिछले कुलपति रमेश चंद्रा ने मेरी BA की डिग्री कैंसिल कर दी थी। यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच चल रही है। इसमें कई अधिकारियों को दोषी पाया गया है। उसके बाद भी कुलपति ने उन्हें निलंबित नहीं किया है। साथ ही उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। 15 दिन पहले किया एडमिशन कैंसिल 15 दिन पहले मैंने MA एडमिशन के लिए ब्रज यूनिवर्सिटी में फॉर्म भरा था लेकिन, मुझे एडमिशन नहीं दिया गया। मैंने कुलपति से कहा कि अगर मैं एडमिशन के लायक नहीं हूं तो, आप लिखित में दीजिये। यूनिवर्सिटी में RSRDC के द्वारा काम किया जा रहा है। जिसमें भ्रष्टाचार हो रहा है। BDA ऑडिटोरियम से बाहर निकलते ही पूछे सवाल दरअसल BDA ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सम्मेलन था। जिसमें प्रभारी मंत्री सुरेश रावत, सभी अधिकारी और यूनिवर्सिटी के कुलपति पहुंचे थे। जैसे ही कुलपति कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद BDA ऑडिटोरियम से बाहर निकले तो, विष्णु ने उन्हें रोक लिया और अपने एडमिशन के लिए कुलपति से सवाल करने लगा। कुलपति सवालों से बचकर भागे विष्णु ने कुलपति से अपने एडमिशन का सवाल पूछा साथ ही ठेकेदारों से पैसे लेने का आरोप लगाया। सवालों से बचते हुए कुलपति वहां से चल दिए। उसके बाद भी विष्णु लगातार कुलपति से सवाल करता रहा। इतना ही नहीं छात्र विष्णु ने कुलपति की गाड़ी को रोक लिया। विष्णु ने कुलपति को गाड़ी में बैठने नहीं दिया। तभी वहां पुलिसकर्मी आये और उन्होंने कुलपति को गाड़ी में बैठाया।


