धौलपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:पैदल लौट रहा था घर, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चपेट में लिया

धौलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरोली रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय श्यामवीर पुत्र घुरेलाल निवासी कमलापुर, थाना मनियां के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि श्यामवीर देर रात नीम की बसई गांव से पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराकर ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। कोतवाली थाने के ASI अश्वनी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की टीम फरार ट्रैक्टर की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *