जबलपुर में आज भी नहीं आएगा पानी:गौरी घाट रेत नाके के पास पाइप लाइन फूटी; डैमेज बैंड बदलने में जुटी टीम

जबलपुर में गौरीघाट रेत नाका के पास 750 एमएम मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गया। जिससे शहर के अधिकांश इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन का बैंड डैमेज हो गया है। ऐसे में सोमवार 7 जनवरी शाम और 8 जनवरी को सुबह-शाम जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया- ललपुर जलप्रदाय योजना के तहत 42 एवं 55 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के पास रेतनाका पर 750 एमएम की मुख्य पाइप लाइन में हुए लीकेज का सुधार सुधार कार्य किया जा रहा है। पाइप लाइन का बैंड डैमेज हो गया है जिसको बदलने का काम किया जा रहा है। जिसके बाद बार-बार लीकेज होने की समस्या से निजात मिल जाएगी। इन टंकियों में नहीं भरेगा पानी पाइप लाइन में सुधार कार्य के दौरान ललपुर जल संयंत्र से भरी जाने वाली हाथीताल, भंवरताल, श्रीनाथ, टाउन हॉल, बादशाह हलवाई मंदिर, गुप्तेश्वर, पीएसएम, फूटाताल, ललपुर, ग्वारीघाट, भीमनगर, शारदा नगर, एसबीआई कॉलोनी, सिविल लाइन, सिद्ध बाबा, दंगल मैदान, मदार छल्ला, भोला नगर, करिया पाथर, कटंगा, कुलीहिल, तिलहरी एवं नया गांव स्थित पानी की टंकियों से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। कई बार फूट चुकी है पाइपलाइन रेत नाका के समीप रहने वाले राहुल शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व भी कई बार पाइप लाइन फूट चुकी है। इसके बाद भी टेंपरेरी सुधार करवा दिया जाता था जिससे आए दिन लोगों को परेशानी होती थीञ उसकी रिपेरिंग में भी खर्चा होता है और पैसे की बर्बादी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *