कोटपूतली बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान जारी:530 अधिवक्ता डाल रहे वोट, देर शाम आएंगे परिणाम

कोटपूतली बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज मतदान प्रक्रिया जारी है। कुल 530 अधिवक्ता सदस्य चार पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर के जरिए होगा, जिसके बाद देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रत्याशी अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ताओं से समय पर मतदान स्थल पर पहुंचने का आग्रह कर रहे हैं। मत प्रतिशत बढ़ने के साथ चुनाव में रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं- राजेंद्र चौधरी, बजरंग लाल शर्मा द्वितीय, सतीश हाडिया और सुशील कुमार यादव। ये सभी अनुभवी और सक्रिय अधिवक्ता हैं, जिससे मुकाबला कड़ा हो गया है। उपाध्यक्ष पद पर आशीष जोशी, नरेंद्र सिंह शेखावत, राजकमल बसीठा और दिनेश कुमार अग्रवाल के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। सचिव पद के लिए भूपेश कुमार वर्मा और मुकेश कुमार यादव के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए विश्वेंद्र सिंह शेखावत, अजय सिंह तंवर और राजेश कुमार गुर्जर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। यह चुनाव बार एसोसिएशन की राजनीति में नए समीकरण स्थापित करने वाला साबित हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *