धार में बिना अनुमति सड़क जाम, 27 पर FIR:जमीन के पट्टे का विवाद; मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नहीं मिले अधिकार

धार शहर के मतलबपुरा फाटे पर गुरुवार शाम रहवासियों ने पट्टा सर्वे न होने के विरोध में लबरावदा रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ। नौगांव पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति सड़क अवरुद्ध करने वाले 27 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रहवासी प्रकाश भाबार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद क्षेत्र के 100 से अधिक मकानों के पट्टे जारी नहीं किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि पहले पटवारी ने दस्तावेज तैयार किए थे, लेकिन अब जमीन को सरकारी बताकर पट्टे देने से इनकार किया जा रहा है। भाबार के अनुसार, तीन पीढ़ियों से लोग यहां रह रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक भूमि के पट्टे नहीं मिले हैं। नौगांव थाना प्रभारी हीरु सिंह रावत ने जानकारी दी कि यह प्रदर्शन बिना किसी पूर्व सूचना के किया गया था। इसके कारण यातायात बाधित हुआ और आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस ने प्रकाश पिता मेधा भाभर, विजय पिता भारतसिंह बारिया, सुनिल पिता बाबु मावी, सुधीर पिता महेश मावी, रुपेश पिता सुभाष, राहुल सिंघार सहित कुल 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *