भोपाल होकर काचेगुड़ा–मदार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:23 और 28 दिसंबर को एक-एक ट्रिप, इटारसी और भोपाल होकर चलेगी ट्रेन

यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने काचेगुड़ा, मदार–काचेगुड़ा के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन भोपाल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों इटारसी और भोपाल होकर संचालित होगी। रेलवे का मानना है कि यह ट्रेन यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी। काचेगुड़ा–मदार–काचेगुड़ा स्पेशल ट्रेन (01 ट्रिप)गाड़ी संख्या 07733 काचेगुड़ा–मदार स्पेशल दिनांक 23 दिसंबर 2025 को रात 11.30 बजे काचेगुड़ा से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन इटारसी रात 9.00 बजे और भोपाल रात 11.10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह तीसरे दिन दोपहर 1.00 बजे मदार स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 07733 मदार–काचेगुड़ा स्पेशल 28 दिसंबर को शाम 6.10 बजे मदार से प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन यह भोपाल सुबह 10.10 बजे तथा इटारसी दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन तीसरे दिन सुबह 10.00 बजे काचेगुड़ा पहुंचेगी। रूट और ठहराव
इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव मलकाजगिरी, मेडचल, कमारेड्डी, निजामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, खंडवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद और अजमेर स्टेशनों पर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *