सोनीपत से किडनैप युवक की हत्या, दिल्ली मिला शव:किडनैपरों ने परिवार को भेजा था VIDEO मैसेज- यो कबूतर म्हारे धोरे है, ₹25 लाख त्यार कर ल्यो

हरियाणा के सोनीपत में 21 वर्षीय किडनैप युवक का शव दिल्ली हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मुंडका नहर से मिला है। किडनैपरों ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका। युवक 10 दिसंबर को घर से निकला था, जिसके बाद परिवार को उसके ही मोबाइल नंबर से धमकी भरी पोस्ट और बंधक बनाए जाने की वीडियो भेजी गई। पोस्ट में लिखा- 25 लाख रुपए तैयार कर लो। तुम्हारे पास दो रास्ते हैं या तो पुलिस पास चले जाओ या फिर हमारे पास आ जाओ। यह भी लिखा गया है कि दोनों में फर्क इतना है कि पुलिस तुम्हारे लड़के को ढूंढ लेगी लेकिन वह मुर्दा मिलेगा। अगर, हमें फिरौती दोगे तो हम उसे जिंदा दे देंगे। वीडियो भी भेजी गई, जिसमें युवक के हाथ बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं और उसके शरीर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट और वीडियो मिलते ही परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने युवक के संदिग्ध हालात में लापता होने का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गांव सांदल कलां के ग्रामीणों ने सोनीपत में पुरखास–खानपुर मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक युवक को बरामद नहीं किया जाता और आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक सड़क नहीं खोली जाएगी। सूचना मिलते ही एसीपी ऋषिकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई के लिए परिवार को शाम तक का समय दिया। इस आश्वासन पर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इधर, थाना के.एन. कटजु मार्ग, रोहिणी के SHO ने बताया कि मृतक की पहचान रात को नहीं हो पाई थी। हरियाणा में संपर्क किया गया।उसके बाद युवक की पहचान के लिए परिजनों को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों की ओर से लगाए जाम के 5 PHOTOS… युवक घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा
गांव सांदल कलां के रहने वाले सोमपाल ने बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा आदित्य पिछले दो साल से सोनीपत के कालूपुर चुंगी स्थित एफसीआई गोदाम में इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम कर रहा था। उसने 12वीं के बाद आईटीआई इलेक्ट्रिशियन ट्रेड पूरी की थी।
10 दिसंबर को आदित्य ड्यूटी से दोपहर 1:35 बजे घर लौटा। घर में प्रवेश करते ही उसने पूछा कि कहीं जाना है क्या पिता जी। पिता सोमपाल ने शहर जाने की बात कही तो आदित्य ने बाइक की चाबी उन्हें दी और खुद घर से पैदल ही चला गया। इसके बाद वह किसी को दिखाई नहीं दिया। मोबाइल से मिली धमकी और 25 लाख की फिरौती मांगी
पिता सोमपाल के मुताबिक, इसके बाद आदित्य के ही मोबाइल नंबर से उसके पिता सोमपाल को पोस्ट भेजी गई। इसमें आदित्य के बिना रिश्तेदारी में किसी शादी समारोह में शामिल होने की बात बताई गई। किसी लड़की के साथ गलत होने का भी आरोप भी लगाया गया। पोस्ट में परिवार के लोगों को गाली देते हुए लिखा गया कि 25 लाख रुपए तैयार कर लो।
आगे लिखा- तुम्हारे पास दो रास्ते हैं या तो पुलिस पास चले जाओ या फिर हमारे पास आ जाओ। दोनों में फर्क इतना है कि पुलिस तुम्हारे लड़के को ढूंढ लेगी लेकिन आदित्य मुर्दा मिलेगा। अगर, हमें फिरौती दोगे तो हम उसे जिंदा दे देंगे। कहा गया कि हमें 25 लख रुपए दे दो, 5 लाख पुलिस वालों को भी दिए गए हैं। बगैर रिश्वत के यूं कोई भी आदमी नहीं उठाया जा सकता। यह भी धमकी दी गई है कि अगर 25 लाख रुपए तुम्हें प्यारे हैं तो पुलिस के पास चले जाओ और यदि तुम्हें अपना बालक प्यारा है तो कल पैसे लेकर तैयार मिलो। जैसे ही हमारे पास रकम पहुंचेगी, हम तुम्हारे बच्चे को छोड़ देंगे। यह भी कहा कि अगर उन्हें 25 लाख रुपए फिरौती नहीं दी गई तो जितने दिन लेट होंगे प्रतिदिन के हिसाब से 5 लाख की बढ़ोतरी होगी। वीडियो भेजा, हाथ बांध रखे, सिर से निकल रहा खून
आदित्य के गायब होने पर परिवार ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला दर्ज किया है। परिवार का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और आदित्य की भी किसी से कोई कहासुनी नहीं थी। इसके बावजूद अब तक कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है, जिससे परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी है। सांदल कलां में ग्रामीणों ने मार्ग जाम किया
उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गांव सांदल कलां के ग्रामीणों ने सोनीपत के प्रकाश खानपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरी पर निकलने वाले युवाओं और काम पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कुछ बच्चों को स्कूल बस दूसरी तरफ खड़ी करके बैठाया गया, जबकि कई लोग अपने वाहन मोड़कर दूसरे रास्तों से निकलने को मजबूर हुए। यह मार्ग खानपुर मेडिकल कॉलेज जाने का भी अहम रास्ता है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और छात्र आते-जाते हैं। परिवार बोला- जल्द बरामद किया जाए बेटा
आदित्य के पिता सोमपाल ने कहा कि उनके दो बेटे आदित्य और अभिषेक हैं। हमेशा अपनी पढ़ाई और काम में लगे रहते हैं और किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य का अपहरण गांव से ही किया गया है। उन्होंने मांग की कि तुरंत आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और आदित्य को सुरक्षित वापस लाया जाए। सूचना मिलते ही एसीपी ऋषिकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई के लिए परिवार को शाम तक का समय दिया। इस आश्वासन पर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *