बुजुर्ग का शव फंदे से झूलता मिला:सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के बंबोरी गांव में आज एक बुजुर्ग का शव अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के साथ ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। शव की पहचान दुर्गा लाल रैगर के रूप में हुई। अपने ही घर में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव बताया जा रहा है कि 85 वर्षीय दुर्गा लाल रैगर अपने ही घर मे फांसी के फंदे पर झूलता मिला है । परिजनों से इस दौरान पुलिस ने बातचीत भी की गई, लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं लग सका। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि बुजुर्ग खुद फांसी के फंदे से झूल गया था या फिर किसी ने बुजुर्ग की हत्या करने‌ के बाद शव फंदे से लटका दिया। मामले थाना कोतवाली पुलिस की ओर से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *