पेट्रोल पम्प पर आग मामले में तीन और गिरफ्तार:500 रुपए के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, चार पहले पकडे़ जा चुके

अजमेर के लोहागल में पेट्रोल पम्प पर 500 रुपए के लेन-देन के विवाद में मारपीट व लूट के बाद आग लगाकर पम्प पर मौजूद लोगों सहित क्षेत्रवासियों की जान जोखिम में डालने के मामले मैं तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। गिरफ्तार आरोपियों में लुहारों का मोहल्ला, मस्जिद के पास, ग्राम माकड़वाली, अजमेर निवासी दीपक गुर्जर उर्फ दीपू (22) पुत्र लालाराम गुर्जर, केरियों को ढाणी, ग्राम माकड़वाली निवासी देवराज गुर्जर उर्फ देवा (22) पुत्र हीरालाल गुर्जर और गली नंबर 1, शांतिपुरा, वैशाली नगर, अजमेर निवासी देव बजाड़ उर्फ देवा गुर्जर (20) पुत्र सुन्दर कुमार गुर्जर हैं। तीनों प्रकरण के बाद से ही फरार चल रहे थे। जिनकी पुलिस को तलाश थी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों का रिकॉर्ड भी चैक कर रही है। ये पूर्व में हुए गिरफ्तार पुलिस ने मामले में पूर्व में 11 दिसम्बर को घटना के बाद ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें सारण नगर, जोधपुर निवासी दिनेश सारण, जो विद्युत विभाग जोधपुर में कर्मचारी है। इसके अलावा ग्राम तोडियान, भोपालगढ़, जोधपुर निवासी दिनेश गोदारा, ग्राम बस्सी, पीलवा, नागौर हाल कच्ची बस्ती, छतरी योजना, वैशाली नगर, अजमेर निवासी प्रदीप सोनी और ग्राम बोरून्दा तहसील पीपाड़, जोधपुर हाल सारण नगर, जोधपुर निवासी विकास चौधरी शामिल थे। 12 दिसम्बर की घटना… पीड़ित ने शिकायत में बताया कि लोहागल रोड पर उनका पेट्रोल पंप है। 12 दिसंबर की रात 10 बजे के करीब इंडिका कार में प्रदीप सोनी, देवराज, देव, देवकरण, खुशीराम और दीपक पेट्रोल पंप पर आए और 500 रुपए का डीजल भरवाया था। डीजल भरवाने के बाद उन्होंने ऑनलाइन भुगतान किया था। पेमेंट नहीं आने पर कर्मचारी रोहित प्रजापत ने उन्हें कहा कि भुगतान नहीं आया है। इस बात को लेकर विवाद हो गया और कार सवार युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद युवक वहां से चले गए। आधे घंटे बाद रात 10:30 बजे इंडिका और फॉर्च्यूनर में सभी युवक अपने 6-7 साथियों के साथ फिर लौटे। सेल्समैन रोहित प्रजापत के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके पास से कलेक्शन के करीब 8 हजार छीन लिए। रोहित उनसे बचकर ऑफिस की तरफ भागा। इस दौरान पंप पर साथ काम करने वाला रोहित का भाई यतेंद्र वहां पहुंचा और बदमाशों से बात करने की कोशिश की। उसके साथ मारपीट करते हुए बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। यतेंद्र का अपहरण करने का प्रयास भी किया। इसके बाद बदमाश भाग गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और मौका मुआयना भी किया। जब वह पुलिस को रिपोर्ट देने थाने आ रहा था। तभी 1 बजे सभी बदमाश दोबारा लौटे और एक यूनिट पर पेट्रोल से भरी बोतल फेंक दी और आग लगा दी। इससे यूनिट के आसपास आग लग गई। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पढें ये खबर भी… करंट से युवक की मौत:आटा चक्की के चिपका, भाई ने देखा तो पता चला, पुलिस जांच में जुटी हाथीपट्टा ​​​​​​क्षेत्र में आटा चक्की में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *