महिला डॉक्टर के साथ मोबाइल स्नैचिंग:ड्यूटी कर घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटा आईफोन 16,आदर्श नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

जयपुर के आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ मोबाइल स्नैचिंग का मामला दर्ज किया हैं। पीड़ित महिला डॉक्टर ने शिकायत दी है कि वह महिला चिकित्सालय से घर लौट रही थी इसी दौरान गोविंद मार्ग राजापार्क के पास
से जब निकल रही थी को बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीना और भाग निकले। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती बदमाश निकल चुके थे। आदर्श नगर थाने के हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने बताया कि पंजाब की रहने वाली महिला डॉक्टर हीना पडीयार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह महिला चिकित्सलय से शाम को घर के लिए ई-रिक्शा से निकली थी। आदर्श नगर थाना इलाके में गोविंद मार्ग पर जब वह ई-रिक्शा में बैठ कर
मोबाइल चला रही थी उसी दौरान दो युवक जो की बाइक पर बैठे हुए थे पीछे बैठे हुए युवक ने मोबाइल छीन लिया। जिस के बाद दोनों बदमाश गलियो में होते हुए निकल गए। महिला डॉक्टर हीना ने काफी शोर भी किया लेकिन किसी ने बदमाशों का पीछा तक नहीं किया। पीड़िता ने 100 नम्बर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। जिस पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की । महिला डॉक्टर ने बताया कि उनका आईफोन 16 कुछ ही माह पहले खरीदा गया था। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *