इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:बाबा रणजीत की प्रभातफेरी में 5 लाख श्रद्धालु, राजवाड़ा पर बकायादारों की सूची; इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. बाबा रणजीत की प्रभातफेरी में 5 लाख श्रद्धालु रणजीत अष्टमी के मौके पर इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर से विशाल प्रभातफेरी निकाली गई। स्वर्ण रथ पर विराजित बाबा के दर्शन पाने के लिए 5.2 डिग्री सेल्सियस की ठंड में चार से पांच लाख भक्त पहुंचे। पूरी खबर 2. इंडिगो की 10 उड़ानें आज भी रद्द इंदौर एयरपोर्ट से लगातार तीसरे दिन उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं। पिछले दो दिनों की तरह शुक्रवार को भी इंडिगो एयरलाइंस ने 10 उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की। हालांकि यह संख्या बीते दिनों की तुलना में कुछ कम है। पूरी खबर 3. निगम ने राजवाड़ा पर लगाई बकायादारों की लिस्ट नगर निगम टीम ने शुक्रवार को बड़े बकायादारों की लिस्ट राजवाड़ा पर लगा दी। बकायादारों के नाम फ्लैक्स पर छपवाए और ये फ्लैक्स राजवाड़ा पर लगा दिया। ये सभी नाम जोन 3 के बकायादारों के है। इसमें लगभग 60-65 नाम है। पूरी खबर 4. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, नकली नोट प्रकरण में 4 गिरफ्तार इंस्टाग्राम पर रील देखकर नकली नोट मंगवाने वाले चार आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी दोस्त हैं। वे नकली नोट खपाने का बड़ा मार्केट बनाने की फिराक में थे। आरोपियों के मुताबिक नोट भेजने वाला गुजरात का है। पूरी खबर 5. पिता-भाइयों ने पूरा किया राजा का सपना राजा के दोनों भाई सचिन और विपिन रघुवंशी ने कैट रोड पर ‘राजा भोज’ नाम से ढाबा शुरू किया है। राजा के भाई विपिन ने बताया कि राजा की शादी के बाद अचानक हुए घटनाक्रम से परिवार टूट गया। इधर ट्रांसपोर्ट के काम पर भी ध्यान नहीं दे पाए। पूरी खबर 6. युवती के सुसाइड मामले में प्रेमी पर FIR हीरानगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाली प्रियांशी राव की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके प्रेमी और उसकी महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रियांशी का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पूरी खबर 7. भाजयुमो सदस्य का VIDEO वायरल​​​​​​​ भाजयुमो से जुड़े सदस्य का पिस्टल से फायरिंग करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उनके इंस्टाग्राम आईडी पर इसे अपलोड किया गया है। उन्होंने इस वीडियो को लेकर सफाई दी और 4 साल पुराना बताया। पूरी खबर​​​​​​​ 8. हॉस्टल संचालिका के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार पलासिया क्षेत्र में एक हॉस्टल संचालिका के घर 10 दिन पहले हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी गया माल भी बरामद किया गया है। ​​​​​पूरी खबर 9. वन विभाग को नजर नहीं आया तेंदुआ देवगुराड़िया स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में बुधवार रात को तेंदुआ नजर आया था। जिसका कोई निशान वन विभाग को नहीं मिला है। विभाग ने तेंदुआ की सर्चिंग के लिए गुरुवार रात रालामंडल की पहाड़ी से ड्रोन को लगभग 2 घंटे तक उड़ाया। पूरी खबर 10. किसान के साथ कार सौदे में धोखाधड़ी लसूड़िया पुलिस थाने में एक किसान की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। किसान जयपाल सिंह तंवर ने बताया कि उन्होंने अपनी 2022 मॉडल की कार अर्जुन सिंह को 10 लाख रुपए में बेची थी। सौदे के मुताबिक अर्जुन को 1 लाख रुपए तुरंत देना था। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *