घर में सो रही बच्ची पर सियार ने किया हमला:पन्ना में मां ने डंडे से पीटकर भगाया, सिर और आंख के पास आईं गंभीर चोटें

पन्ना में एक सियार ने घर में सो रही तीन महीने की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को बचाने के लिए उसकी मां सियार से भिड़ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना शुक्रवार सुबह की है। घर के बाहर जमीन पर सो रही थी बच्ची यह घटना पन्ना जिले के घाट सिमरिया गांव की है। घायल बच्ची की पहचान तीन माह की गुलजान बानो, पिता अफ्तार खान के रूप में हुई है। बच्ची की मां शब्बो बानो ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थीं, जबकि उनकी बेटी घर के बाहर जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान खेत की तरफ से आए एक सियार ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां शब्बो बानो मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तुरंत एक बर्तन फेंककर सियार को भगाने की कोशिश की, लेकिन सियार ने बच्ची को नहीं छोड़ा। डंडा लेकर मां ने सियार पर किया हमला बच्ची की मां ने पास पड़ा डंडा उठाया और सियार से भिड़ गईं। काफी संघर्ष के बाद सियार बच्ची को छोड़कर खेत की ओर भाग गया। शब्बो बानो की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायल बच्ची को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बच्ची के सिर और एक आंख के पास काटने के गहरे निशान बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया। घटना में बच्ची के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर सुधीर सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची के सिर और एक आंख के पास काटने के गहरे निशान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सकों की एक टीम लगातार बच्ची की निगरानी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *