महिला से अस्पताल में बोला- कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड होगा:गोरखपुर में न्यूड होने पर अश्लील हरकत की, चिल्लाई तो कहा- मार डालूंगा

गोरखपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला से छेड़खानी की गई। कर्मचारी ने महिला से कहा कि कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड हो पाएगा। महिला के न्यूड होने पर अश्लील हरकत और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला चिल्लाई, तो उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। फिर वहां से भगा दिया। घटना गुरुवार की जिला महिला अस्पताल की है। शुक्रवार को महिला की शिकायत पर कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस टीम अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। जिला अस्पताल ने इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी बना दी है। महिला की जुबानी, पूरा मामला जानिए तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच
महिला की शिकायत मिलने के बाद जिला महिला अस्पताल के SIC ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। SIC जय कुमार ने बताया- महिला ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अफसरों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस भी जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————- ये खबर भी पढ़िए- डबल मर्डर कर कैश-गहने लूटे, फिर नोट बिछाकर किया डांस, गोरखपुर में मां-बेटी की हथौड़े से कूचकर हुई थी हत्या गोरखपुर के शाहपुर इलाके में मां-बेटी की हत्या करने वाला BA का छात्र रजत वीडियो के चक्कर में पकड़ा गया। दरअसल, गहने और कैश के लिए उसने डबल मर्डर किए। फिर लूट का माल लेकर वह अपने घर लौटा। अपने कमरे में उसने लूटे गए 4.50 लाख रुपए चारों तरफ बिखेर दिए। फिर इन करेंसी नोट पर कूद-कूदकर खूब डांस किए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *