जैसलमेर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान के उतार चढ़ाव के बीच कड़ाके की ठंड का असर बरकरार है। ठंड में रात का तापमान 6.6 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दिन में तीखी धूप सर्दी से राहत देने लगी है। दरअसल दिन का तापमान 22.2 डिग्री पर है। ऐसे में जिले में सूरज निकलने के बाद तेज तीखी धूप से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। मगर शाम होने के बाद से ही कड़ाके की ठंड से लोगों को सर्दी से बचाव करने के जतन करने पड़े। मौसम विभाग की माने तो 10 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव आएगा और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो जिले में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मगर 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे जिले में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात में ठंड का असर, दिन में राहत जैसलमेर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर है। रात में तापमान 6.6 डिग्री तक चला जाता है जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले 2 दिनों से दिन में सूरज की तेज किरणों से सर्दी से राहत मिल रही है। वहीं धूप के कारण लोगों को काफी हद तक सर्दी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। 10-12 जनवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।


