सिल्ली | मेन रोड स्थित एक बिजली की दुकान में मंगलवार की देर शाम अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखे सारे समान राख हो गए। दुकान खपडै़ल नुमा होने का कारण दुकान के छप्पर में लगे लकड़ियों में आग जोर पकड़ ली। घर वालों ने अपने छतों से पानी डालने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो हिंडाल्को के दमकल टीम को बुलाया गया। करीब घंटे भर के मशक्कत के बाद आग रात 9 बजे बुझाया जा सका।


