रांची| मौलाना आजाद कॉलेज परिसर में प्रबुद्ध जनों की बैठक कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोख्तार अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कॉलेज के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि कॉलेज के विकास के लिए पूरी तत्परता से काम किया जाएगा। कॉलेज के लंबित कार्यों को यथासमय पूरा कर लिया जाएगा। कॉलेज भवन के रख-रखाव व शैक्षणिक प्रगति के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कॉलेज के सचिव इम्तियाज अली और प्राचार्य डॉ. परवेज अख्तर ने कॉलेज की वर्तमान स्थिति पर अपना रिपोर्ट दिया। जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए अपने सलाह दिए। बैठक में कॉलेज भवन निर्माण, कॉलेज के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने, बाधक तत्वों से सख्ती से निपटने आदि पर चर्चा हुई। बैठक में अंजुमन इस्लामिया, रांची और मौलाना आजाद कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोख्तार अहमद, कॉलेज के सचिव इम्तियाज अली, पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम, संस्थापक सदस्य अमान, अब्दुल खालिक नन्हू, अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के सचिव मो. अनवर हुसैन व अन्य मौजूद थे।


