ओरमांझी में पहली बार लेप्रोस्कोपिक विधि से 76 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन

भास्कर न्यूज | ओरमांझी ओरमांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पहली बार लेप्रोस्कोपिक विधि से 76 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह शिविर पीएचएसआई संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। डॉ. केएचसी रेड्डी और उनकी टीम ने यह ऑपरेशन किया, जो ओरमांझी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को तीन घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं को अस्पताल की एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाया गया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. रेड्डी और उनकी टीम की सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *