रांची | हटिया स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्तमान वर्ष की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को 11 बजे स्टेशन प्रबंधक, हटिया ध्रुव कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हटिया रेलवे स्टेशन परिसर में राजभाषा अधिनियमों व नियमों के कार्यान्वयन की स्थिति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी, रांची मंडल सुनील कुमार सिन्हा, समिति के सचिव मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के अतिरिक्त मुख्य यार्ड मास्टर मनोज कुमार वर्णवाल, मुख्य कार्यालय अधीक्षक देवेंद्र कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक जेके प्रसाद, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक अरूप दास व अन्य मौजूद थे।


