फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट:बाइक पर आए थे तीन बदमाश,कलेक्शन की राशि लेकर लौट रहा था कर्मचारी

सीकर के बलारां थाना इलाके में फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट का मामला सामने आया है। फाइनेंस कर्मचारी कलेक्शन की राशि लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बलारां पुलिस थाने में विकास कुमार ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह 11FL samasta finance नवलगढ़ में कार्यरत है। जो 6 जनवरी को रोजाना की तरह कनेक्शन करने के लिए सुबह ब्रांच से निकला और रास्ते में यालसर गांव में लास्ट मेंबर विजिट करके नरोदड़ा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तीन युवक बाइक पर आए। और अपनी मोटरसाइकिल को विकास की बाइक के आगे लगा दी। इसके बाद उन बदमाशों ने विकास की मोटरसाइकिल खाई में गिरा दी। बदमाशों ने विकास से उसका कलेक्शन बैग छीन लिया। साथ ही बाइक की चाबी भी लेकर चले गए। कलेक्शन बैग में करीब 57206 रुपए सहित अन्य सामान था। अब बलारां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *