11 किलो चांदी व 40 ग्राम सोना चोरी:स्वर्ग रोड चावंड पाडी में दुकान का ताला तोड़ ले गए माल

अलवर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में स्वर्ग रोड पर चावण्ड पाडी मोड स्थित खुशी ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 16 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर पार कर ले गए। दुकान के मालिक हरिओम सोनी ने बताया कि पड़ोसी ने बुधवार सुबह सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 8 बजे बाद दुकान के अंदर देखा तो करीब 40 ग्राम सोना सहित 11 किलो चांदी चोरी हो चुकी थी। कोतवाली थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक रघुवीर ने बताया कि चोरी रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुई है। अभी दुकान मालिक से चोरी हुए माल का अनुमान लगाने में लगे हैं। इसके साथ अज्ञात चाेरों की पड़ताल भी शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने बताया कि सुबह 7 बजे दुकान के ताले टूटे होने का पता चला था। दुकान के ताले टूटे मिले हैं। बाद में पुलिस के आने पर शटर को खोला गया। करीब साऐ 11 किलो चांदी व 40 ग्राम सोना चोरी हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *