श्रीगंगानगर में धूप खिलने से मिली राहत:कोहरा हुआ गायब, शीतलहर से गलन बरकरार

श्रीगंगानगर ​​​​जिले के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को कोहरे का असर कम रहा। सुबह करीब 8 बजे से ही सूरज नजर आने लगा। धूप निकलने से दिन में सर्दी से राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि सुबह धूप का सर्दी पर बड़ा असर नहीं दिखा।
हवा चलते रहने से सर्दी तेज रही और लोग कंपकंपाते हुए सड़कों पर निकले। धूप निकलने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत ज्यादा रही। सुबह 9 बजे के आसपास शहर की सब्जी मंडी और मुख्य बाजार में भी लोगों की गतिविधियां नजर आने लगी। सुबह की ट्रेनों और बसों में भी सवारियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही। कोहरा नहीं छाने से मिली राहत
आम तौर पर कोहरे के चलते सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इक्का दुक्का लोग ही नजर आते हैं लेकिन बुधवार को सुबह 8 बजे तक सड़कों पर लोग नजर आने लगे। इससे पहले मंगलवार को भी मौसम साफ रहा था। धूप नकलने से अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान अब भी 7.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
मौसम एक्सपर्ट बताते हैं कि अगले 24 घंटे में तापमान एक से डेढ़ डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं इसके बाद के दो से तीन दिन में मौसम में एक बार फिर ठंडक बढ़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *