टोंक में बर्फीली हवाओं से छूटी धूजणी:धूप निकलने से मिली राहत, गलन का असर बरकरार

टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को मौसम साफ रहा, लेकिन मंगलवार रात को गलन बढ़ने और ठंडी हवा चलने से बुधवार को लेाग तेज सर्दी से परेशान रहे।
बीती रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोगों को सर्दी का ज्यादा एहसास हुआ। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग धूप के लिए छतों पर नजर आ रहे है। अधिकतम तापमान भी गिरने के आसार
रात के समय मौसम में गलन बनी रहने से अब दिन का अधिकतम तापमान भी मंगलवार के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस गिर कर 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोगों को आज भी सुबह से हीं सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ। दुपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई। शीतलहर का असर भी रहा। ऐसे में कई जगह अलाव भी जलाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *