एमडीएम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:मारपीट-हत्या के पहले से 4 मामले हैं दर्ज, अंबामाता थाना पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने अवैध एमडीएमए के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी डॉ हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी दीपक सिंह चौहान पिता विजय सिंह चौहान निवासी दुधिया गणेश मंदिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने दो दिन पहले कुम्हारों का भट्टा निवासी अरमन सरदार से 8.49 ग्राम एमडीएमए खरीदी थी। उससे यह एमडीएमए अंकित शर्मा पिता गजेन्द्र सिंह निवासी अम्बावगढ़ ने मंगवाई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। आरोपी दीपक के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास में 4 मामले पहले से दर्ज हैं। थानाधिकारी ने बताया ​कि आरोपी को अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले और इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज करते हुए आगे जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *