छऊ में दो पक्षों में मारपीट:आंखों में मिर्ची डालने व वाहन ऊपर चढ़ाने का आरोप

गुढ़ागौड़जी के छऊ गांव में दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में सात जने घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गुढ़ागौड़जी पुलिस ने घायलों को गुढ़ागौड़जी सीएचसी में पहुंचाया। हैड कांस्टेबल किशन लाल ने बताया कि छऊ गांव में दो पक्षों में आपसी मारपीट हो गई। जिसमें टीटनवाड़ निवासी बूंटीराम पुत्र देवाराम, राजपाल पुत्र देवाराम, आदित्य पुत्र राजपाल, सचिन पुत्र भोमाराम, श्योकोरी पत्नी घड़सीराम, इंद्रां पत्नी दरिया सिंह और छऊ निवासी राजेश कुमार पुत्र घड़सीराम घायल हो गए। गुढा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजेश कुमार को गम्भीर हालत में झुंझुनूं रैफर कर दिया। एक पक्ष के राजेश ने बताया कि दो रोज पहलें हमारी दादी का निधन हुआ था। जिसकी बैठक में हम सभी लोग बैठे थे। अचानक दूसरे पक्ष के आदित्य वगैरह आए और बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। जानलेवा हमला कर दिया। दूसरे पक्ष की श्योकोरी देवी ने बताया कि हमारे ऊपर लाल मिर्च डाल दी और जान से मारने का प्रयास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *