खाते में फ्रॉड राशि का लेनदेन:धोखे से दोस्त ने खुलवाया बैंक खाता, मोबाइल नंबर लेकर किया खाते का दुरुपयोग

शहर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले स्टूडेंट के बैंक खाते का दुरुपयोग कर इसमें फ्रॉड की राशि के लेनदेन का मामला मंगलवार को साइबर थाने में दर्ज हुआ। कोचिंग स्टूडेंट को लोन दिलाने के बहाने उसके एक दोस्त ने उससे डॉक्यूमेंट लिए। बाद में लोन की प्रोसेस पूरी करने के नाम पर खाते की पास बुक और एटीएम आदि अपने पास रख लिए । पीड़ित स्टूडेंट के मोबाइल नंबर की जगह अपना नंबर अपडेट करवा लिया और साइबर फ्रॉड की राशि का लेनदेन खाते में कर दिया। कोचिंग स्टूडेंट को अपने साथ हुए धोखे का तब पता तब लगा जब उसे हरियाणा पुलिस से मिली टेलीफोन कॉल से उसके खाते में फ्रॉड राशि के लेनदेन का पता लगा। इस पर उसने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया।
पीड़ित स्टूडेंट ने बताया कि वह शहर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ता है। पढ़ाई के दोरान उसकी पहचान साथी स्टूडेंट से हुई। वह उसके किराए केकमरे पर आने जाने लगा। इसी दौरान पास के गांव में रहने वाली पीड़ित की बहन ने उसे अपने घर रहने का ऑफर दिया। इसे पीड़ित ने मान लिया।
पीड़ित ने बताया कि उसे कोचिंग इंस्टीट्यूट से शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव आने जाने के लिए मोटरसाइकिल की जरूरत थी। उसने इस संबंध अपने साथी स्टूडेंट से बात की। उसके साथी स्टूडेंट ने उसे लोन का काम करने वाले एक व्यक्ति से मिलवाया।
पीड़ित के साथी स्टूडेंट ने उसे कहा कि लोन के लिए उसका बैंक खाता खुलवाना जरूरी है। वह इसके लिए पीड़ित को मीरा चौक स्थित बैंक में ले गया। वहां उसका खाता खुलवाया और लोन प्रोसेस करवाने के नाम पर उसकी बैंक पास बुक, एटीएम कार्ड आदि अपने पास रख लिए।
बाद में आरोपी साथी स्टूडेंट ने पीड़ित को बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर लोन से जुड़े ओटीपी नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में बैंक खाते में मोबाइल नंबर बदलना होगा। आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल नंबर की जगह अपना बताया एक मोबाइल नंबर पीड़ित के बैंक खाते में अपडेट करवा दिया। इसके बाद आरोपी में इसमें फ्रॉड की राशि का लेनदेन करने लगा।
ऐसा आया मामला जानकारी में
पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों उसे हरियाणा पुलिस सेआए फोन कॉल से उसके खाते का दुरुपयोग होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसके खाते से बड़ी राशि का लेनदेन होने की जानकारी दी। इस पर उसे अपने साथ हुए धोखे का पता लगा। पूरा मामला जानकारी में आने पर उसने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *