जालंधर में बीजेपी पार्षद सत्या रानी AAP में शामिल:मेयर चहरे के ऐलान से पहले मजबूत ग्राउंड हो रही तैयार, मंत्री भगत ने करवाई जॉइनिंग

पंजाब में नगर निगम चुनाव के नतीजे आए को 21 दिन हो चुके हैं, मगर किसी भी नगर निगम का फिलहाल मेयर नहीं चुना गया है। जालंधर और लुधियाना में दल बदल का खेल अभी भी जारी है। जालंधर में आज यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा दी गई टिकट से वार्ड नंबर-17 पार्षद बनी सत्या रानी अपने परिवार के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं हैं। अब आम आदमी पार्टी के पास शहर में मेयर बनाने के लिए एक पार्षद बढ़ गया है। बहुमत का आंकड़ा 43 था, जोकि आप ने पार कर लिया गया है। हालांकि चर्चा है कि आम आदमी पार्टी विरोधी पार्टियों के 2 से 3 और पार्षद तोड़ने की कोशिश कर रही है। जिससे एक पुख्ता ग्राउंड तैयार हो सके। कैबिनेट मंत्रियों ने बीजेपी पार्षद को जॉइन करवाई आप आज कल में मेयर के नाम का ऐलान हो जाएगा। जालंधर में आम आदमी पार्टी द्वारा पार्षद विनीत धीर को मेयर बनाया जाएगा। इसका सिर्फ ऐलान बागी रह गया है। उनके लिए स्ट्रांग ग्राउंड तैयार की जा रही है। जिसके चलते आज पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और जालंधर वेस्ट हलके से विधायक मोहिंदर भगन ने बीजेपी पार्षद सत्या रानी और उनके साथियों को आप में शामिल कर लिया। सत्या रानी के साथ जालंधर कैंट का एरिया था। बता दें कि आने वाले दिनों में पार्षद के नाम का ऐलान आलाकमान द्वारा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *