लुधियाना पहुंची तेलंगाना पुलिस:डिजीटल अरेस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफ़ाश, 20 लोगों के खातों से निकाले करोड़ों

पंजाब के लुधियाना के जगराओं में लोगों को डिजीटल अरेस्ट करके करोड़ों ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश हुआ है। आरोपी जगराओं का रहने वाला है, जिसे डिस्पोजल रोड से तेलंगाना पुलिस ने सिटी पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल के तौर पर हुई है, जिसे लेकर पुलिस देर रात साढे 9 बजे थाना सिटी में बैठी थी। मामले में थाने का मुख्य दरवाजा भी बंद कर खुद सिटी डीएसपी जसज्योत सिंह अंदर गए हुए थे। खातों में पड़ी रकम को फ्रीज करने की चर्चा जानकारी के मुताबिक शहर के शास्त्री नगर के रहने वाले एक नौजवान द्वारा शहर में अपने करीबी व 15 से 20 जानकारों के खातों से करोड़ों रुपए की ठगी की रकम की ट्रांजैक्शन करवाए जाने की चर्चा है। पुलिस द्वारा एक नौजवान को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खातों में पड़ी करोड़ों की रकम को फ्रीज किए जाने की चर्चा है। मुख्य आरोपी घर से फरार पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी से थाना सिटी में पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद उसने अपने मुख्य आरोपी का नाम तो बता दिया है, पंरतु मुख्य आरोपी इस समय घर से फरार बताया जा रहा है। ये भी पता चला है कि मुख्य आरोपी की ओर से ये काम काफी समय से चलाया जा रहा था। पुलिस कुल राशि का पता लगाने में जुटी लोगों को फोन लगाकर डिजिटल अरेस्ट करके बकायदा पुलिस और सीबीआई अधिकारियों का आफिस वीडियो काल पर दिखाया जाता था और फोन ना काटने देकर उनके पास से लाखों की ठगी मारी जाती थी। ठगी के शिकार ज्यादातर लोग पंजाब के बाहर स्टेट के है, जबकि उनसे हुई ठगी के पैसे जगराओं के नौजवानों के कई खातों में पडे़ है। पुलिस की ओर से मामले की तय तक पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा कि ये ठगी आखिर कितने करोड़ों की है और इस ठगी के कारोबार में कौन कौन शामिल है। 30 से 35 फीसदी मिलता था कमीशन जानकारी के मुताबिक बाहरी राज्यों से ठगी की रकम अपने खाते में डलवाने पर मुख्य आरोपी को 30 से 35 फीसदी कमीशन मिलता है। जिसे वो अपने जानकारों को 10 से 15 फीसदी देकर आगे उनके अकाउंट में पैसे डलवाता है। इस धंधे में शहर के कुछ सफेदपोश दुकानदार भी सामने आ सकते है। इस संबंध में डीएसपी सिटी जसज्योत सिंह ने बताया कि मामले में किन किन का क्या रोल है, उन्होंने बार बार करने पर भी फोन नही उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *