पंजाब के लुधियाना में बुड्डा दरिया को साफ करने के लिए जहां राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल यहां में डेरा लगाकर बैठे हैं। वहीं पंजाब के निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह 10 दिनों में 3 बार लुधियाना पहुंच दौरा कर चुके हैं। जिसके बाद लुधियाना के अफसर अलर्ट हैं, तो वहीं मंगलवार को AAP विधायक ने कोताही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने की बात कही है। विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि AAP सरकार बुड्डा दरिया की सफाई करवाकर ही रहेगी। संत सीचेवाल खुद कर रहे देखरेख राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने पिछले 20 दिनों से लुधियाना में बुड्डा दरिया किनारे तंबू गाड़ कर बुड्डा नाले की सफाई की खुद देखरेख कर रहे हैं। संच सीचेवाल ने कहा कि बुड्डा दरिया की सालों से सफाई काम अधर में लटका है। सरकार की तरफ से 650 करोड़ की ग्रांट भी जारी की गई। लेकिन अफसरों की लेट लतीफी का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं, और लोग बीमार हो रहे हैं। जिस कारण उन्हें डेरा लगाने पर विवश होना पड़ रहा है। तीन बार लुधियाना पहुंचे निकाय मंत्री बुड्डा दरिया की हो रही सफाई का निरीक्षण करने निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह 10 दिनों में 3 बार लुधियाना पहुंचे, और उन्होंने बुड्डा दरिया का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बुड्डा दरिया की सफाई का काम करने में कर्मचारी दिन-रात लगे हैं। फिलहाल इसका काम जोरों से चल रहा है। बहुत जल्द शहर का गंदा पानी ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचने लगेगा। गंदगी फैलाने वालों पर करेंगे सख्ती निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अफसरों को भी काम में तेजी लाने, और जल्द ही बुड्डा दरिया की सफाई संबंधी हिदायतें की गई हैं। विधायक बोले- अफसरों पर भी करेंगे कार्रवाई लुधियाना के AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि कोताही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। काफी समय से अफसर काम में कोताही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोगों को बुड्डा दरिया की समस्या से राहत दिलवाई जाएगी।


