पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की सालाना परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा संबंधी डेटशीट बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। साथ ही कंट्रोल रूम गठित किया है। जहां पर स्टूडेंट्स से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा। कक्षा 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी से 7 सात मार्च तक करवाई जाएगी। जबकि 10वीं कक्षा कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से चार अप्रैल तक होगी। जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी से चार अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह सुबह 11 बजे होगी। परीक्षा की डेटशीट www.pseb.ac.in देखी जा सकती है।


