सरकार के दो साल पर बोले प्रदेश के मंत्री दिलावर:कहा- प्राइवेट से बेहतर हमारी सरकारी स्कूल के बच्चों ने किया प्रदर्शन, अब रात नहीं दिन में मिलेगी किसानों को बिजली

सरकार के दो साल पूरे होने पर शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है। दिलावर ने कहा कि दो साल में मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को राहत दी है। मजदूरों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और गृहिणियों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। साल 2024 में रामसेतु जल लिंक परियोजना का MOU हुआ था, अब 2600 करोड़ रुपए के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। बिजली उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि
ऊर्जा क्षेत्र को लेकर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली उत्पादन क्षमता में 5633 मेगावाट की वृद्धि की गई है। कुसुम योजना के तहत 1600 मेगावाट सौर बिजली भी उत्पादित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। मार्च 2027 तक हमारा लक्ष्य है कि सभी किसानों को दिन में बिजली मिल सके, ताकि उन्हें सर्दी में रात को खेत में न जाना पड़े। शिक्षा में राजस्थान तीसरे स्थान पर
शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर दिलावर बोले जब हमने सरकार संभाली थी, तब देश में राजस्थान की रैंक 11वीं थी। लगातार मेहनत के बाद अब हम तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। यह शिक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग है। सरकारी स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन मंत्री ने बताया- बोर्ड परीक्षा परिणाम में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 22 जिलों के आंकड़ों के अनुसार, 18,375 छात्रों ने 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि निजी स्कूलों के 12,300 विद्यार्थियों ने समान प्रदर्शन किया। यानी प्राइवेट से बेहतर हमारी सरकारी स्कूल के बच्चों ने प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने जिले में प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी को लेकर कहा जिले में सड़कों से लेकर स्कूलों तक बड़े स्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं। हर क्षेत्र में बदलाव नजर आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *